Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का 9.12 लाख करोड़ का बजट,भौंरट बांध-परियोजना होगी पूरी:ललितपुर में सिंचाई को रफ्तार, किसानों को मिलेगा पानी

    9 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए ललितपुर की महत्वपूर्ण भौंरट बांध परियोजना के लिए राशि स्वीकृत की है। महरौनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपरट में जामनी नदी पर निर्माणाधीन इस बांध के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2014 में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। भौंरट बांध की अनुमानित लागत 1237 करोड़ रुपये तय की गई थी। परियोजना के तहत कुल 1650 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें से अब तक 1140 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से अधिग्रहीत की जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बांध निर्माण का करीब 82 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसमें मुख्य बांध के साथ-साथ नहर और माइनर जैसे सहायक ढांचे भी शामिल हैं। हालांकि शेष 410 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अभी लंबित है। भूमि अधिग्रहण पूरा न होने के कारण बांध को उसकी निर्धारित क्षमता तक नहीं भरा जा पा रहा है, जिससे परियोजना का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा। सामाजिक सुविधाओं पर भी फोकस बजट में सामाजिक और शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के भी प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक छात्रावास के निर्माण की घोषणा की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में रोजगार की तलाश में आने वाले श्रमिकों के लिए हर जिले में ‘लेबर अड्डा’ बनाए जाने का प्रावधान है। इससे श्रमिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित ठहराव की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का दावा है कि इन प्रावधानों से ललितपुर जैसे अर्ध-शुष्क जिलों में कृषि, रोजगार और सामाजिक संरचना को नई मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गंगा क्षेत्र का होगा विकास:युवाओं को रोजगार, व्यापारियों को आसानी से मिलेगी ऋण सुविधा
    Next Article
    वन्यजीव प्रबंधन कार्यशाला के बीच महिला को खा गया बाघ:घास काटने गई थी, तभी किया अटैक, क्षत विक्षत शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment