Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में ज्वाइंट डायरेक्टर की लाश नाव पर मिली:बेटी बोली- यहां तक कैसे पहुंचे, ये तो हत्या है, प्रयागराज के रहने वाले थे

    11 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गंगा के ब्रजघाट पर बुधवार सुबह ज्वाइंट डायरेक्टर की लाश नाव पर मिली। अफसर की पहचान बच्चू सिंह के तौर पर हुई। वह रामपुर के सरकारी प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में पोस्टेड थे। सुबह घाट पर टहलने आए लोगों और नाविकों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। ब्रजघाट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ज्वाइंट डायरेक्टर को सीपीआर दिया। लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अफसर की बेटी ने पिता की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा- ये हत्या है। मेरे पापा यहां तक कैसे पहुंचे हम लोगों को इस बारें में कुछ भी पता नहीं है। अब पूरा मामला विस्तार से… प्रयागराज के कंधईपुर धूमनगंज के रहने वाले बच्चू सिंह पुत्र महाराज सिंह के परिवार में पत्नी देवेंद्री के अलावा 24 साल का बेटा शब्द और बेटी शिवानी है। शिवानी की शादी हो अलीगढ़ में हुई है। पत्नी बेटे शब्द के साथ पत्नी प्रयागराज में रहती हैं। शव मिलने की सूचना पर अलीगढ़ से बेटी शिवानी हापुड़ पहुंचीं। वह पिता की लाश देखते ही फफकर रोने लगीं। शिवानी ने बताया- हमें पता चला कि पापा अचेत अवस्था में ब्रजघाट में मिले हैं। उनकी सांसें चल रही थीं। गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाते-जाते उनकी मौत हो गई। जबकि पापा को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत ही नहीं थी। बेटी बोली- पापा की हत्या की गई शिवानी ने बताया- हमें ये पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। हमें नहीं पता कि पापा बृजघाट कैसे पहुंचे। हमारी मांग है कि हापुड़ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करें। जिससे उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बच्चू सिंह ब्रजघाट किन परिस्थितियों में पहुंचे। घटनास्थल के आसपास भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट पुलिस मिलकर मामले की जांच में जुटी है। पड़ोसी बोले- मुझसे बताकर निकले थे अफसर बच्चू सिंह रामपुर में जू रोड पर गवर्नमेंट प्रेस के पास ही सरकारी आवास में रहते थे। पड़ोसी डीपी सिंह ने बताया- सुबह 5 बजे बच्चू सिंह हापुड़ में गंगा स्नान करने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद उनकी मौत की खबर आई। प्रेस के प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ गोस्वामी ने बताया- बच्चू सिंह दो साल से रामपुर में तैनात थे। मंगलवार शाम 6 बजे तक ऑफिस में काम किया। उसके बाद वो अपने आवास पर चले गए थे। वो यहां अकेले ही रहते थे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया- अफसर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला बीमारी से जुड़ा लग रहा है। लेकिन पुलिस टीम हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें टीचर दूल्हे की कार तालाब में गिरी, तैरकर निकला:चंदौली में पंखा चलाकर कपड़े सूखाए, दुल्हन इंतजार करती रही यूपी के चंदौली में टीचर दूल्हे को लेकर जा रही कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। ड्राइवर चलती कार से कूद गया। कार तालाब में समा गई और डूबने लगी। ड्राइवर सीट से दूल्हा निकला और तैरकर बाहर आया। कार के पीछे से बारातियों की गाड़ियां थीं। गाड़ी गिरते ही आसपास के लोग आ गए। इसके बाद दूल्हे ने उनकी मदद से कार में बैठे एक रिश्तेदार और दो लड़कियों को तालाब से निकाला। हादसा मैरिज लॉन से सिर्फ 300 मीटर पहले हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अयोध्या पहुंचे:रामलाल के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की; बोले- श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र
    Next Article
    सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने 10 प्राथमिक नेत्र केंद्र खोले:वाराणसी में 'स्वस्थ दृष्टि–समृद्ध काशी' कार्यक्रम के तहत विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment