Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अयोध्या पहुंचे:रामलाल के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की; बोले- श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र

    13 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। यहां से वह परिवार समेत रामलला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। पूजा-अर्चना की। तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने उनका सत्कार किया। फिर उन्हें पूरे मंदिर का भ्रमण कराया। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा भी साथ थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। हमारे रोम रोम में बसे हैं। रामलला के दर्शन करना हमारा परम सौभाग्य है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया। शाम को सरयू की आरती भी करेंगे। दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए होटल से रवाना होंगे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से अयोध्या पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचें। यहां से अयोध्या के एक होटल में पहुंचे। जहां विश्राम करने के बाद दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए गए। देर शाम सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे हनुमानगढी में दर्शन और पूजन के बाद वे दोपहर 3:15 पर राम लला के दरबार दर्शन किए। यहां पर लगभग आधा घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहकर दर्शन-पूजन किया। राम मंदिर की भव्यता को निहारा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:BSP विधायक के घर बाराती बनकर छापा मारा, सखियों ने पुलिसवालों को मारे लट्ठ, बाप को काटने वाला बोला- सॉरी, गलती हो गई
    Next Article
    हापुड़ में ज्वाइंट डायरेक्टर की लाश नाव पर मिली:बेटी बोली- यहां तक कैसे पहुंचे, ये तो हत्या है, प्रयागराज के रहने वाले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment