Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने 10 प्राथमिक नेत्र केंद्र खोले:वाराणसी में 'स्वस्थ दृष्टि–समृद्ध काशी' कार्यक्रम के तहत विस्तार

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट स्थित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नेत्र सेवाओं का विस्तार किया है। 'स्वस्थ दृष्टि–समृद्ध काशी' कार्यक्रम के तहत 10 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र, श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड, वाराणसी में आयोजित हुआ। सेवा फाउंडेशन के सहयोग से काशी क्षेत्र में कुल 10 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से एक केंद्र का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शेष 9 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन ज़ूम के माध्यम से मरीजों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि काशी में बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण आबादी के लिए सुलभ नेत्र सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल अंधता की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डी. के. सिंह ने डिजिटल युग में बढ़ती नेत्र समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने समुदाय स्तर पर प्राथमिक नेत्र देखभाल केंद्रों को समय की आवश्यकता बताया। सेवा फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रद्धा नितनावरे ने जानकारी दी कि उनकी संस्था का लक्ष्य रोकी जा सकने वाली अंधता को समाप्त करना है। उन्होंने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के साथ इस साझेदारी को एक सशक्त प्रयास बताया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सेवा फाउंडेशन के सहयोग से 50 से अधिक विज़न सेंटर्स संचालित किए जा रहे हैं। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी के प्रमुख सुबीश कुय्यादियिल ने अस्पताल की वर्तमान सेवाओं और भविष्य में प्रस्तावित सुविधाओं पर प्रकाश डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ज्वाइंट डायरेक्टर की लाश नाव पर मिली:बेटी बोली- यहां तक कैसे पहुंचे, ये तो हत्या है, प्रयागराज के रहने वाले थे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर शिक्षक हत्याकांड में सिपाही को उम्रकैद:कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपए का जुर्माना, दो साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment