Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया:अमेरिका ट्रेड डील समेत 11 मांगों पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    17 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों और किसान नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन तीन घंटे तक चला, जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। गन्ना बकाया भुगतान की मांग संगठन के जिलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के लिए कानून बनाने पर जोर दिया गया। किसानों ने अमेरिका के साथ किसी भी ऐसी व्यापारिक डील का विरोध किया, जिससे भारतीय किसानों के हितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका हो। ज्ञापन में खेती की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए किसानों और मजदूरों के लिए संपूर्ण कर्जमाफी और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल थी। इसके अतिरिक्त, भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों की सहमति को अनिवार्य बनाने, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने और जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सिंभावली और बृजनाथपुर चीनी मिलों पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित जल्द कराने की मांग की गई। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, बिजली विभाग की मनमानी, स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ाए गए कनेक्शन शुल्क, तथा खाद एवं यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी जैसे मुद्दों को भी उठाया। ज्ञापन में अवैध खनन, प्रतिबंधित पेड़ों के कटान और डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित खामियों को दूर करने की मांग भी की गई। इसमें सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर लगाने, अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मांग शामिल थी। जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो संगठन भविष्य में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान दिनेश त्यागी, कुशलपाल आर्य, धनवीर शास्त्री, बबली त्यागी, रिजवान, अनिल मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:ढाई माह पहले शादी हुई थी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    25 जुलाई को आगरा आएंगे CM, जनसभा को करेंगे संबोधित:आगरा को दे सकते हैं कई योजनाओं की सौगात, टाटा ग्राउंड पर होगी सभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment