Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में महिला ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़, VIDEO:मेरठ गेट चौकी पर समस्या का समाधान न होने पर किया हंगामा, सामान फेंका

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के नगर क्षेत्र स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी पर एक महिला ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। महिला ने चौकी के अंदर और बाहर रखा सामान फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला को पकड़कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी किसी समस्या को लेकर पहले पुलिस को फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज होकर महिला सीधे मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंच गई और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगी। तोड़फोड़ का वीडियो वायरल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने चौकी के बाहर भी तोड़फोड़ की और अंदर रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। महिला के हंगामे के कारण कुछ समय के लिए चौकी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होती है। उसके परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:भारतीय नववर्ष पर उरई को भगवा झंडों और लाइटिंग से सजाने की मांग
    Next Article
    बेटी होने पर घर से निकाला:मायके से पैसे लाने का भी बनाते थे दबाव; आगरा कोर्ट ने पति समेत ससुरालियों को तलब किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment