Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सीओ वरुण मिश्रा को मथुरा भेजा गया:दो सीओ का तबादला, तीन साल का कार्यकाल पूरा; मिली नई तैनाती

    19 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में शासन स्तर से जारी तबादला सूची के तहत जनपद में तैनात दो सीओ का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों ने जिले में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा कर लिया था। उनकी जगह अब दो नए अधिकारियों को हापुड़ में तैनात किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार, हापुड़ नगर क्षेत्र के सीओ वरुण मिश्रा को मथुरा भेजा गया है, जबकि गढ़मुक्तेश्वर की सीओ स्तुति सिंह का तबादला संभल जनपद कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाई। सीओ वरुण मिश्रा ने नगर क्षेत्र में कई चर्चित मामलों के खुलासे में अहम योगदान दिया, जबकि सीओ स्तुति सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। वहीं, हापुड़ में नई तैनाती के तहत सहारनपुर से मुनीश चंद्र और पीलीभीत से सीओ दीपक चतुर्वेदी को भेजा गया है। दोनों अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। नए अधिकारियों के आने से जिले की कानून-व्यवस्था व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दो पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला:दीपक चतुर्वेदी, प्रतीक दहिया गैर-जनपद भेजे; राजकमल, राहुल पांडेय को नई कमान
    Next Article
    DDU में तय समय से पहले डिग्री हासिल करेंगे मेधावी:कमजोर छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा समय, VC ने बनाई नई कमेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment