Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या:थाने में पहरे की ड्यूटी करते समय खुद को मारी गोली, 15 दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में सिपाही ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार को वह थाने में पहरे की ड्यूटी कर रहा था। करीब 11 बजे इसी दौरान उसने अपनी सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सिपाही के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर धौलाना थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला मृतक सिपाही आशीष वर्मा पुत्र श्रवणनाथ आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील के निबोहरा थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले थे। आशीष वर्ष 2025 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। अप्रैल 2026 से धौलाना थाने में तैनात थे। बताया गया कि आशीष करीब 15 दिन की छुट्टी पर गए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। छुट्टी पर जाने से पहले उन्होंने करीब तीन दिन धौलाना थाने में रेस्ट भी किया था। शनिवार को पिलखुवा चौराहे पर लगाई गई थी ड्यूटी शनिवार को आशीष की ड्यूटी पिलखुवा चौराहे पर लगाई गई थी। यहां उन्हें वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद रविवार को वह थाने में पहरे की ड्यूटी कर रहे थे। करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आशीष घायल अवस्था में मिले। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को दी गई सूचना, जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी पुलिस ने आशीष के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद धौलाना थाने समेत पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सरकारी रायफल से गोली किन परिस्थितियों में चली। खुद को गोली मारने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। …………….. ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया, हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए वाराणसी में 40 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात कमरे में उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन हाथ में लगाकर जान दी। बेड पर उनका शव बैठी हुई हालत में मिला। डॉ. शुभंकर गौतम हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 साल से यूरोलॉजिस्ट थे। यह वाराणसी का बड़ा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। शुभंकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। शनिवार सुबह डॉ. शुभंकर ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इसके बाद कैंपस में ही अपने कमरे में आ गए। बताया जा रहा है कि शाम को उनका फोन पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रूम से हॉस्पिटल गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आज खटीक गर्जना सम्मेलन:रक्षामंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे, राजनाथ सिंह 3 घंटे रहेंगे; स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे
    Next Article
    लखनऊ में कौशल किशोर की 'आत्म सम्मान रैली':नशा-अपराध मुक्त, समान शिक्षा के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे राजनीतिक ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment