Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज खटीक गर्जना सम्मेलन:रक्षामंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे, राजनाथ सिंह 3 घंटे रहेंगे; स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर में आगरा पहुंच रहे हैं। वे खटीक गर्जना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में आगरा ही नहीं, आसपास के जिलों से भी खटीक समाज के लोग शामिल होंगे। रक्षामंत्री लगभग 3 घंटे आगरा में रहेंगे। इस बीच वे कार्यक्रम के संयोजक हेमंत चलनीवाले के निवास पर भी दोपहर के भोजन पर जाएंगे। 2 तस्वीर देखिए… सम्मेलन में होगा मंथन अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से मंडल स्तरीय खटीक गर्जना सम्मेलन का आयोजन खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में होगा। सम्मेलन में राजनीतिक भागेदारी, सामाजिक एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर खटीक समाज की भूमिका पर मंथन होगा। कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत व आयोजक संजीव चक ने बताया, रविवार को होने वाले खटीक गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय और आधिकारिक मंत्री वीरेंद्र खटीक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद डा. भोला सिंह और जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक होंगे। रक्षामंत्री के आगरा आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। वे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टाटा गेट से रामनगर की पुलिया, लोहामंडी होते हुए आरबीएस के सभागार में पहुंचेंगे। रक्षामंत्री के काफिले के दौरान कई रूट पर ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। ये रहेगा रक्षामंत्री का कार्यक्रम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आएंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 12:10 बजे भारतीय वायु सेना के टेक्निकल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। दोपहर 12:25 बजे आरबीएस कॉलेज के आडीटोरियम पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर दो बजे महारानी बाग अवधपुरी पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे एयरफोर्स के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3:05 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद, रोडवेज बसों के साथ भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू
    Next Article
    हापुड़ में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या:थाने में पहरे की ड्यूटी करते समय खुद को मारी गोली, 15 दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment