Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में शोहदे ने छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:तीन दोस्तों के साथ कोचिंग जा रही थी, शोर मचाया, पिलर पकड़कर हाथ छुड़ाया

    17 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट इलाके में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन खींचने का प्रयास किया गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी 2 सहेलियों के साथ प्रतिदिन की तरह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। शुक्रवार को एक सुनसान गली में एक युवक पहले से उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी, युवक ने अचानक उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। छात्रा ने घबराए बिना साहस दिखाया और शोर मचाकर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आने लगे। लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी के कारण युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण:लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी, नोटिस वितरण के निर्देश
    Next Article
    पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में कर्मचारी की मौत:30 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं, राज्य मंत्री ने एसपी से कहा- कोतवाल को सस्पेंड करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment