Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण:लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी, नोटिस वितरण के निर्देश

    19 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनपद में चल रहे एस.आई.आर. (SIR) प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत नगर क्षेत्र कर्वी के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 450 (लक्ष्मण पुरी) और बूथ संख्या 226 (कंपोजिट विद्यालय, कुंजन पूरवा) पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने 'तार्किक विसंगति' के निराकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजरों को आधार कार्ड एवं परिवार रजिस्टर का मिलान कर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने को कहा। सुपरवाइजरों द्वारा यह संज्ञान में लाने पर कि मतदाताओं को अभी तक नोटिस प्राप्त नहीं हुए हैं, जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस प्रिंट कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वितरण में विलंब हुआ या कार्य में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित उत्तरदायी कार्मिक के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 मतदाताओं को नोटिस तामील कराते हुए उनकी सुनवाई की जाए। विसंगतियों का मौके पर ही निस्तारण कर उसे तत्काल बी.एल.ओ. एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र प्रदीप दीक्षित, खंड विकास अधिकारी कर्वी महिमा विद्यार्थी, सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान पर की प्रेसवार्ता:प्रदीप मिश्रा बोले- मूल स्वरूप बहाल होने तक जारी रहेगी लड़ाई
    Next Article
    हापुड़ में शोहदे ने छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:तीन दोस्तों के साथ कोचिंग जा रही थी, शोर मचाया, पिलर पकड़कर हाथ छुड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment