Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में SIR के बाद 2.03 लाख वोट कटे:अंतिम मतदाता सूची जारी, फॉर्म 6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, जिले में कुल 2,03,426 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस संशोधन के बाद अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,699 से घटकर 9,53,273 रह गई है। सबसे अधिक धौलाना में वोट काटी गई तहसीलवार आंकड़ों पर गौर करें तो धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या पहले 4,23,154 थी, जो अब घटकर 3,47,391 हो गई है। जबकि 75,763 वोट SIR लिस्ट में काटी गई। इसी तरह, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 3,81,831 मतदाता थे, जो अब 3,08,409 रह गए हैं। जबकि 73,422 वोट काटी गई। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या 3,51,714 से घटकर 2,97,473 हो गई है। जबकि 54241 वोट कट गई। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाया गया है, जिससे सूची अधिक पारदर्शी और सटीक बन सके। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि SIR अभियान के तहत पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना आवश्यक था, ताकि भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा सके। डीएम ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए अखिलेश शुक्ला शहीद:सुल्तानपुर के लाल को सैन्य सम्मान के साथ विदाई, पिता भी सेना से रिटायर
    Next Article
    असम CM की टिप्पणी पर बिजनौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस से नोकझोंक के बाद फूंका पुतला, कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment