Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम CM की टिप्पणी पर बिजनौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस से नोकझोंक के बाद फूंका पुतला, कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेतृत्व पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। हालांकि, कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला बनाकर दहन कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता के समर्थन में नारेबाजी यह प्रदर्शन बिजनौर कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। कांग्रेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन करने से रोकने के लिए उन्हें पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां पुलिस भी पहुंच गई और पुतला दहन नहीं करने दिया। मुख्यमंत्री का दूसरा पुतला बनाया पुलिस द्वारा पुतला छीनने के बाद भी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौका देखकर असम के मुख्यमंत्री का दूसरा पुतला तैयार किया और उसका दहन कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस पुलिस कार्रवाई को "तानाशाही" करार देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह, पूर्व सांसद ओमवती देवी, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, कॉर्डिनेटर चितवंत शर्मा, शहर महासचिव मौ हनीफ, खालिद अंसारी, शमीम कुरेशी, राजवीर सिंह, दीपक, जितेंद्र प्रधान, कलवा सिंह, पूर्व आईएएस आर.के. सिंह, नज़ाकत, हाजी नसीम अंसारी, मौ शादाब और समीर कामिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की टिप्पणियां और विरोध प्रदर्शनों पर रोक-टोक जारी रही, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में SIR के बाद 2.03 लाख वोट कटे:अंतिम मतदाता सूची जारी, फॉर्म 6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Next Article
    ABVP ने निजी स्कूलों के खिलाफ DM को ज्ञापन दिया:शाहजहांपुर में अवैध फीस वृद्धि और जबरन कोर्स थोपने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment