Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ विधायक बोले-काम के दम पर फिर दावेदारी:5 पुल बनाए, जो काम दशकों में नहीं हुए, उन्हें अपने कार्यकाल में पूरा कराया

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ सदर सीट से दो बार के विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि इस बार भी मैं अपने काम के दम पर फिर दावेदारी करूंगा। पहली बार 2012 में विधायक बने थे और 2017 में जीत दोहराई थी।उनका कहना है कि मैं अपने काम को पूरे नंबर दूंगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने कामकाज को 10 में से 10 नंबर दूंगा। हम लगातार जनसेवा के जरिए क्षेत्र का विकास कर रहा हूं। सवाल: अपने कार्यकाल में क्या-क्या बड़े काम किए? जवाब: गांव और शहर के बीच संपर्क मार्ग मजबूत करने पर खास फोकस किया। सीमावर्ती जनपदों से सड़कों को जोड़ने, चौड़ीकरण कराने और आवागमन सुगम बनाने का काम किया गया। स्वर्ग आश्रम रोड, बाबूगढ़-भड़ंगपुर मार्ग और बुलंदशहर रोड से सपनावत मार्ग को चौड़ा कराया गया। इसके अलावा 5 पुलों का निर्माण कराया गया। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर में इंटर कॉलेज बनवाया गया, जबकि 5 अन्य स्थानों पर इंटर कॉलेज की शुरुआत कराई गई। स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सवाल: जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: हापुड़ 2012 में जिला बनने के बावजूद कचहरी से वंचित था। उनके प्रयासों से आनंद विहार क्षेत्र में कचहरी के लिए जमीन आवंटित कराई गई। अब निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराना उनका अगला लक्ष्य है। सवाल: क्या इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हम लगातार जनसेवा और विकास कार्य कर रहे हैं, इसलिए इस बार भी भाजपा से टिकट के प्रमुख दावेदार हूं। सवाल: टिकट मिलने की उम्मीद क्यों है? जवाब: मेरे कार्यकाल में ऑक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन, स्कूल और कॉलेज जैसी सुविधाएं शुरू हुईं। जो काम दशकों में नहीं हुए, उन्हें अपने कार्यकाल में पूरा कराया। ऐसे में पार्टी को मेरे काम के आधार पर मौका देना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार के 9 साल पूरे, नवनिर्माण समारोह शुरू:बहराइच में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
    Next Article
    बस्ती में टोल टैक्स वसूली पर राहत की मांग:सरदार सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मनमानी रोकने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment