Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले':गोरखपुर में योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता, यहां वातावरण एकदम शुद्ध

    15 hours ago

    1

    0

    ‘परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है।’ यह बाद सीएम योगी ने शनिवार को गोरखपुर में सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कही। इससे पहले योगी ने यहां 2.47 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगी। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने किया है। इसके निर्माण के लिए सीएम ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। 2 तस्वीरें देखिए… योगी ने रवि किशन से कहा, साल में एक बार जरूर जाया करिए सीएम योगी ने कहा- अच्छा बताइए सांसद यहां सप्ताह महीने में आते हैं कि नहीं आते? मैं जानता हूं। इसीलिए इनको बोलता हूं कि कम से कम साल में एक बार जरूर जाया करिए। अब घराती हो या बाराती, सबको सुविधाएं चाहिएं। अब मांगलिक कार्यक्रम रोज-रोज तो नहीं होते। वहीं, सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- जंगल कौड़िया में पूज्य महाराज के नाम पर एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। यहां की बेटियां और नौजवान उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही खेल का मैदान, स्टेडियम और कुश्ती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार विकास को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा- यहां एक वानिकी और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। यहां युवाओं को डिग्री दी जाएगी और यह शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी से जुड़ा संस्थान होगा। उन्होंने कहा- आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। यहां का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है। इसलिए बीमारियां भी कम हैं। जबकि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ऐसी हो जाती है मानो गैस चेंबर हो। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों को सलाह देनी पड़ती है कि बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें। क्या यही जीवन है? सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी:आज से सभी आजाद, लोगों ने मुश्किलें उठाकर लोकतंत्र का रास्ता बनाया
    Next Article
    अब अविमुक्तेश्वरानंद बोले-आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों:शंकराचार्य को सरकारी प्रमाण नहीं चाहिए; CM बोले थे- कोई भी शंकराचार्य नहीं लिख सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment