Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी:आज से सभी आजाद, लोगों ने मुश्किलें उठाकर लोकतंत्र का रास्ता बनाया

    3 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। तारिक रहमान ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय एकता ही देश की ताकत है और बंटवारा कमजोरी। तारिक ने कहा कि आज से देश में सच्चे अर्थों में आजादी और अधिकार बहाल हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने सभी मुश्किलों को पार कर देश में लोकतंत्र की राह बनाई है। रहमान बोले- लोगों ने 15 साल बाद जवाबदेह सरकार चुनी BNP अध्यक्ष ने कहा कि देश अब एक नई शुरुआत करने जा रहा है, लेकिन उसे कमजोर अर्थव्यवस्था, कमजोर संविधान और खराब कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा। तारिक रहमान ने कहा कि डेढ़ दशक से ज्यादा समय बाद जनता के सीधे वोट से ऐसी संसद और सरकार बनी है, जो लोगों के लिए जवाबदेह होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बुरी ताकत को दोबारा तानाशाह बनने से रोकने और देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा और जनता की इच्छा का सम्मान करना होगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। रिजल्ट चाहे जो भी रहे हों, सभी पार्टियों को बधाई। राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत तारिक ने कहा कि लोकतांत्रिक सिस्टम में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं। अगर सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं, तो देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। आखिर में उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्र निर्माण की प्रोसेस हिस्सा लेने और सुझाव देने की अपील की। BNP+गठबंधन ने 212 सीटें हासिल कीं बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में BNP ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रथोम ओलो के मुताबिक BNP+गठबंधन ने 299 सीटों में से 212 सीटें हासिल की। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 77 सीटें मिलीं। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। इस जीत के साथ BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। तारिक रहमान की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई तारिक, उनकी टीम और बाकी सभी को बधाई। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं। पढ़ें पूरी खबर… पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे हैं तारिक रहमान तारिक रहमान पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। उन्होंने 1988 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) जॉइन की। 2001 के चुनाव में संगठनात्मक काम से उन्हें पहचान मिली, लेकिन 2006 के बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और 2007 में उन्हें गिरफ्तार किया गया। 2008 में इलाज के लिए वे लंदन चले गए और करीब 17 साल तक देश से बाहर रहे। इस दौरान वे पार्टी के सीनियर उपाध्यक्ष और बाद में कार्यकारी अध्यक्ष बने। उन पर कई मामले दर्ज हुए, लेकिन बाद में अदालतों ने उन्हें बरी कर दिया। पिछले साल वे बांग्लादेश लौटे और मां के निधन के बाद पार्टी की कमान संभाली। हालिया चुनाव में BNP की जीत के बाद तारिक रहमान अब देश के प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार बन गए हैं। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… अवामी लीग-हिंदुओं के वोट BNP को मिले, जमात हारी:हसीना की सरकार गिराने वाले भी हारे, हिंदू इलाकों में BNP एकतरफा जीती करीब ढाई महीने पहले ही लंदन से बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय है। 12 फरवरी को हुए चुनाव में उनकी पार्टी BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के गठबंधन ने 299 में से 212 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 150 सीटों की जरूरत थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE बोर्ड परीक्षा में बदलावों को लेकर वेबिनार में जिक्र, इन विषयों पर हुई चर्चा
    Next Article
    'हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले':गोरखपुर में योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता, यहां वातावरण एकदम शुद्ध

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment