Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर कोई रविकिशन तो नहीं कि रोज विवाह कर ले:गोरखपुर में सीएम बोले- दिल्ली में दम घुटता, यहां वातारण एक दम शुद्ध

    16 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। 2.47 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगा। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए सीएम ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। इस दौरान सीएम योगी ने रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा- परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो, अब हर कोई रवि किशन तो नहीं है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता। इससे पहले सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- जंगल कौड़िया में पूज्य महाराज के नाम पर एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां की बेटियां और नौजवान उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही खेल का मैदान, स्टेडियम और कुश्ती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार विकास को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा- यहां एक वानिकी और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। यहां युवाओं को डिग्री प्रदान की जाएगी और यह शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी से जुड़ा संस्थान होगा। उन्होंने कहा- आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। यहां का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है, इसलिए बीमारियां भी कम हैं। जबकि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ऐसी हो जाती है मानो गैस चेंबर हो। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों को सलाह देनी पड़ती है कि बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें। क्या यही जीवन है? सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही
    Next Article
    इमरान मसूद से खड़गे बोले-उसको UP में घुसने मत दो:हैदराबाद वाला आया तो हमें खत्म करके जाएगा; क्या ओवैसी की तरफ इशारा है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment