Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही

    11 hours ago

    1

    0

    IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन युवती वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। मंगेतर ने अपने एक साथी को जब तक रूम में भेजा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। स्टाफ से सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची। युवती के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगेतर ने चिल्लाकर डांटा, अंजू ने फोन काट दिया झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली अंजू कुमारी (26) IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन थी। वह यहां तीन साल से कार्यरत थी। सूचना पर जांच करने पहुंचे एडीसीपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि अंजू की शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय थी। दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी। दोनों के बीच कॉल पर बात होने लगी थी। रोज की तरह वैलेंटाइन डे की सुबह भी अंजू अपने मंगेतर पंकज से बात कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मंगेतर ने चिल्लाकर डांट दिया। इसके बाद अंजू ने कहा- अब वह फांसी लगाकर जान दे देगी और कॉल कट कर दी। दोस्त को कमरे पर भेजा, फंदा लगा चुकी थी युवती इसके बाद पंकज ने आईआईटी कैंपस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज को कॉल की। सूरज कहीं बिजी था तो उसने अपने भाई सुरेश को अंजू के रूम पर भेजा। सुरेश दौड़ते हुए पहुंचा तो रूम का दरवाजा बंद मिला। लगातार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वॉर्डन को जानकारी दी। सुरेश और वॉर्डन ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया। अंदर देखा तो अंजू का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसे उतार कर आईआईटी कैंपस के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की कुछ दिन बाद होनी थी सगाई एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। युवती ने डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। भाई के सुसाइड के बाद डिप्रेशन में थी युवती एडीसीपी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि युवती के भाई ने भी करीब एक साल पहले फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इसके बाद से युवती डिप्रेशन में थी, लेकिन इधर शादी तय होने के बाद काफी हद तक सामान्य हो गई थी। परिजनों की मानें तो बेटी ने कभी बातचीत के दौरान उनसे कुछ नहीं बताया। सुसाइड क्यों किया उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। बेटे के बाद बेटी के सुसाइड की सूचना मिलते ही परिवार में भी कोहराम मच गया। परिवार के लोग झारखंड से कानपुर के लिए निकल चुके हैं। उनके आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके-बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने सिर फोड़ा, VIDEO:वृंदावन में श्रद्धालु को डंडे से पीटा; बीच-बचाव करने पर भड़का
    Next Article
    हर कोई रविकिशन तो नहीं कि रोज विवाह कर ले:गोरखपुर में सीएम बोले- दिल्ली में दम घुटता, यहां वातारण एक दम शुद्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment