Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैरी केन के डबल गोल से जीता इंग्लैंड:FIFA वर्ल्ड कप में कांगो डीआर को 2-1 से हराया; राउंड-16 में मैक्सिको से मुकाबला होगा

    6 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कांगो डीआर को 2-1 से हरा दिया। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड पहले हाफ तक पीछे थी। दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 2 गोल कर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है। जहां उसका मेक्सिको से मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 6 जुलाई को मैक्सिको स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां से मैच रिपोर्ट इंग्लैंड Vs कांगो डीआर कांगो ने 7वें मिनट में ही लीड बनाई पहली बार वर्ल्ड कप का नॉकआउट मैच खेल रही कांगो डीआर ने शुरुआत में ही गोल दागकर सबको चौंका दिया। मैच के 7वें मिनट में चांसल म्बेंबा के पास पर ब्रायन सिपेंगा ने लो-शॉट लगाया। गेंद इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए गोल पोस्ट में चली गई। यह ब्रायन का पहला इंटरनेशनल गोल था। इसके बाद कांगो की डिफेंस और गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने शानदार खेल दिखाया। म्पासी ने पहले हाफ में कई बेहतरीन सेव करके इंग्लैंड के अटैक को रोके रखा। हाफ टाइम तक कांगो 1-0 से आगे थी। हैरी केन ने आखिरी 15 मिनट में खेल पलटा मैच के 75वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से बराबरी का गोल आया। यह गोल इंग्लैंड के स्टार फॉरवर्ड हैरी केन ने किया। एंथनी गॉर्डन के शानदार पास किया, जिसपर केन ने दमदार हेडर के जरिए गोल कर इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके ठीक 11 मिनट बाद यानी 86वें मिनट में केन ने गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से बढ़त दिला दी। इस बार केन ने म्पासी को छकाते हुए गेंद को टॉप कॉर्नर में डाल दिया। इंजरी टाइम में फ्री-किक पर गोल नहीं कर सका कांगो सेकंड हाफ के इंजरी टाइम में कांगो को बॉक्स के ठीक बाहर फ्री-किक मिली। योआन विसा ने बराबरी का आखिरी मौका संभालते हुए शॉट लिया। हालांकि गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई और कांगो इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इंग्लैंड 60 साल बाद हाफ टाइम में पिछड़ने के बाद जीता इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह जीत ऐतिहासिक रही। 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल के बाद यह पहला मौका है, जब इंग्लैंड वर्ल्ड कप के किसी मैच में हाफ-टाइम तक पिछड़ने के बाद मैच जीता है। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस: इस सीजन हाईएस्ट गोल करने में मेसी की बराबरी की; मैक्सिको ने इक्वाडोर को हराया पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। साथ ही सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद नॉकआउट राउंड का मैच जीता है। इस जीत के शहर के कई जगह सेलिब्रेशन हुए। इस दौरान 2 फैंस की दम घुटने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने लुका मोड्रिच:पुर्तगाल और क्रोएशिया का मुकाबला होगा; FIFA वर्ल्ड कप में 44 साल बाद स्पेन Vs ऑस्ट्रिया
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल:लगातार दो बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी अजेय इंग्लैंड, कप्तान नैट की वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment