Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरगांव में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया:कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही बोले– 2017 से पहले यूपी की हालत खराब थी, BJP में टिकट की दावेदारी नहीं होती

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की हरगांव विधानसभा सीट से विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही का कहना है कि 2017 से पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति काफी खराब थी। लेकिन सरकार बनने के बाद लगातार काम चल रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़कें हैं। किसी जनप्रतिनिधि को कितने नंबर मिलने चाहिए ये तो जनता ही तय करेगी। मेरे क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज बनना बाकी है। भ्रष्टाचार और दलाली खत्म करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। भास्कर रिपोर्टर ने मंत्री सुरेश राही से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल में आपके क्षेत्र में कौन से बड़े काम हुए? जवाब: जब हमारी सरकार 2017 में बनी थी। उस समय प्रदेश की स्थिति काफी खराब थी। सड़कों की हालत बहुत खराब थी। सरकार आने के बाद लगातार इस पर काम हुआ। आज गांव तक जाने वाली अच्छी सड़कों का जाल बिछ चुका है और यह विकास साफ दिखाई देता है। सवाल: आपके क्षेत्र में सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब: कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जो काम जनता के लिए किया जाता है, वही सबसे बड़ा होता है। जब कोई कार्यकर्ता या नागरिक समस्या लेकर आता है और उसका समाधान होता है तो वही हमारे लिए सबसे बड़ा काम है। सवाल: चार साल के कार्यकाल में खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना मेरा काम नहीं है। मेरा काम जनता की सेवा करना है। जनता ही तय करेगी कि हमें कितने नंबर देने हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: हमने विधानसभा में एक डिग्री कॉलेज बनवाने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया। मैंने इसे लेकर मुख्यमंत्री से कई बार बात की है। पहले बालिका डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव था, लेकिन अब को-एजुकेशन कॉलेज के रूप में उसपर काम चल रहा है। सवाल: क्या इस बार आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट देने का फैसला पार्टी करती है। हमारे यहां कोई खुद को दावेदार नहीं कहता। पार्टी का जो निर्णय होगा, हम उसी के अनुसार काम करेंगे। सवाल: जनता के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे? जवाब: हमारी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। भ्रष्टाचार और दलाली को खत्म करने की दिशा में काम हुआ है और अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित, लोग परेशान:डिलीवरी मैसेज के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर
    Next Article
    ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में आखिरी-4 खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment