Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित, लोग परेशान:डिलीवरी मैसेज के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलने में देरी और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आम तौर पर बुकिंग के एक-दो दिन बाद सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग जैसे नियम की पूरी जानकारी न होने से भी उपभोक्ताओं में असमंजस है। शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित एचपी गैस एजेंसी और ग्रामीण क्षेत्रों की एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने जबरन पाइप खरीदने के लिए दबाव डालने की भी शिकायत की, जबकि उनके पास पहले से पाइप लगा हुआ है। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 26 फरवरी को बुकिंग की थी, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला है। उपभोक्ताओं की यह भी शिकायत है कि गैस बुकिंग के लिए दिया गया मोबाइल नंबर बंद आ रहा है, जिससे नई बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस संबंध में कहा है कि जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ अवैध भंडारण और वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने गल्फ वार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के पट्टी में किसान मंडी अधूरी रह गई:सपा विधायक राम सिंह पटेल बोले– प्रशासन से लड़कर पैसा मांगा, 100 करोड़ की सड़कें बनवाई
    Next Article
    हरगांव में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया:कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही बोले– 2017 से पहले यूपी की हालत खराब थी, BJP में टिकट की दावेदारी नहीं होती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment