Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होर्मुज संकट पर ब्रिटेन में बैठक, भारत भी शामिल होगा:35 देश हिस्सा लेंगे; ईरान बोला- ट्रम्प की बेतुकी बातों से होर्मुज नहीं खुलेगा

    21 hours ago

    1

    0

    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन में जल्द एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है, जिसमें करीब 35 देश हिस्सा लेंगे। इस बैठक का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर चर्चा करना है। भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी इसमें शामिल होंगे। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया भर के 20% ऑयल का ट्रांसपोर्ट होता है। जंग की वजह से जहाज इस रूट से नहीं गुजर पा रहे हैं, जिससे कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव में आने वाला नहीं है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कंट्रोल में है और यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेतुके बयानों से नहीं खुलेगा। ईरान का कहना है कि यह रास्ता तभी खुलेगा जब उनकी शर्तें मानी जाएंगी। ट्रम्प बोले- ईरान पर जीत हासिल की, उनकी सेना हमारे कंट्रोल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है। साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिका 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नौसेना खत्म हो गई है। सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। इस सैन्य अभियान का अहम मकसद पूरा होने वाला है। ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका, ईरान को स्टोन एज, यानी पाषाण काल में भेज देगा। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर है। ट्रम्प के भाषण में कोई नई बात नहीं ट्रम्प ने 19 मिनट का भाषण दिया। इसमें कोई नया ऐलान नहीं किया। वही बातें दुहराईं जो पिछले कुछ समय से कहते रहे हैं। उन्होंने युद्ध की लागत और इसके लंबा खिंचने से चिंतित अमेरिकियों से कहा कि वे इस संघर्ष को सही नजरिए से देखें। उन्होंने इराक (8 साल) और वियतनाम (19 साल) जैसे पिछले अमेरिकी युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान जंग तो अभी दूसरे महीने में ही पहुंची है। उन्होंने यह भी माना कि लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है, लेकिन कहा कि यह युद्ध जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह आपके बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश है।” ट्रम्प ने ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की मांग की, जबकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें समझौते की जरूरत नहीं है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर कहा कि इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे देशों को लेनी चाहिए। हालांकि, एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि होर्मुज खोले बिना कोई समझौता नहीं होगा। ईरान जंग और ट्रम्प के भाषण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-फ्रांसीसी राष्ट्रपति पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे:वाइफ का उनसे बर्ताव खराब; मैक्रों का जवाब- अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर हो जाएं
    Next Article
    अयोध्या में बुर्का पहने महिला ने पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी:ज्वेलर्स से बोली- पीछा किया तो गोली मार दूंगी, हार और चेन ले गई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment