Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉर्न बजाने पर युवक की गोली मारकर हत्या:गाजियाबाद में छोटा भाई बोला- साइड हटने को कहा था, दबंग पिस्टल से फायर करने लगे

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में हॉर्न बजाने को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के समय उसका छोटा भाई भी साथ में था। बाइकसवार युवक ने गाड़ी साइड करने को लेकर हॉर्न बजाया, जिसके बाद मोहल्ले के दबंग ने उस पर पिस्टल से दो फायर किए। पहली गोली पेट में जबकि, दूसरी उसकी जेब में रखे मोबाइल पर लगी। युवक के घरवाले उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना लोनी बॉर्डर की रतिराम कॉलोनी में रविवार रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस की पहचान रतिराम कॉलोनी के रहने वाले विपिन कुमार (25) के रूप में हुई। उसके छोटे भाई गौरव के भी हाथ में गोली लगी है। अब पूरी घटना विस्तार से… विपिन के छोटे भाई गौरव ने बताया- रतिराम कॉलोनी के रहने वाले विपिन के पड़ोसी पवन के घर पर पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार आए हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए विपिन अपने छोटे भाई गौरव के साथ पास की नहर पुलिया तक गए थे। वापस आते समय मोहल्ले के सोनू से बाइक का हार्न बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। विपिन के छोटे भाई गौरव ने पुलिस को बताया- सोनू ने दोस्तों के साथ मिलकर भैया और मुझ पर फायर कर दिया। पहली गोली गौरव के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपियों ने दो गोली विपिन को मारी। एक गोली विपिन के जेब में रखे मोबाइल पर जबकि, दूसरी गोली पेट में लगी। विपिन दिल्ली के शाहदरा में एक फैक्ट्री में काम करता था। गौरव बोला- मेरे सामने भैया को मार दिया गौरव ने बताया कि रात ज्यादा होने से हम पवन के रिश्तेदारों को लोनी बॉर्डर की नहर पुलिया तक छोड़ने गए थे। वापस आते समय रास्ते में कुछ लड़के खड़े थे। जब हमने साइड हटने के लिए हॉर्न बजाया। तब वहां खड़े लड़कों ने कहा कि तुम हमें जानते नहीं हो क्या। इतना कहने के बाद पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पहली गोली मुझे लगी, लेकिन मैं बच गया। हमारे साथ 2 और युवक थे। वे भाग निकले। मैंने शोर मचाया तो हमलावर भागे, तब हम घायल भाई को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। उस समय थोड़ी-थोड़ी सांसें चल रही थीं। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली ले गए, वहां इलाज के दौरान रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। दोस्त पवन ने पुलिस को बताया- मेरे घर पर पार्टी थी। घर पर आए रिश्तेदारों को रास्ता नहीं पता था। इसलिए हम लोग 2 बाइकों पर सवार होकर लोनी बार्डर की नहर पुलिया तक गए थे। वापस आते समय रास्ते में खड़े लड़कों से कहासुनी हो गई। उनमें से सोनू नाम के लड़के ने विपिन को गोली मारी। गोली लगने के बाद विपिन जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद उसने एक और गोली मारी। घटना को लेकर डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। …………………… यह खबर भी पढ़िए राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपी का परिवार टूटे-फूटे घर में छिपा: पक्के मकान में ताला लगाया; भाई चिल्लाया- अकेला छोड़ दीजिए, जवाब देते-देते थक गए प्रतापगढ़ में एक मामूली कर्मचारी से कुछ ही महीनों में 2 मकानों के मालिक बने अविनाश शुक्ला की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। गांव के लोग उसकी अचानक बदली किस्मत से दंग थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 363 PCS ट्रांसफर, अयोध्या से 8 अफसर हटाए:12 घंटे में दो सूची आईं, 91 महिला अफसर भी इधर-उधर; पूरी लिस्ट देखें
    Next Article
    मेरठ में ससुराल से दुल्हन को ले गई सहेली:बोली- यह मेरी पत्नी, हमें मम्मी-पापा और पति के साथ नहीं रहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment