Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ससुराल से दुल्हन को ले गई सहेली:बोली- यह मेरी पत्नी, हमें मम्मी-पापा और पति के साथ नहीं रहना

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शादी के 5वें दिन एक महिला को उसकी सहेली अपने साथ ले गई। दरअसल, दोनों के बीच बचपन से गहरी दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों ने घरवालों से छिपकर कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। जब यह बात घरवालों को पता चली, तो उन लोगों ने एक लड़की की 6 जुलाई को गाजियाबाद के लोनी में शादी करा दी। इसके बाद 11 जुलाई (शनिवार) को उसकी सहेली लोनी जा पहुंची। उसने यूपी पुलिस की 112 हेल्पलाइन को सूचना दी। फिर पुलिसवालों को साथ लेकर सहेली की ससुराल जा पहुंची और सहेली को साथ ले गई। मामला जानी थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… जानी गांव में दो लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। उनके घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। 24 साल की एक लड़की के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। वहीं, दूसरी लड़की डॉली, लड़कों की तरह कपड़े पहनती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में 6 बहनें और 2 भाई हैं। 3 बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। दोनों लड़कियों के बीच बचपन से दोस्ती थी। एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों ने साथ में बीए और एमए तक की पढ़ाई भी की। इसी बीच दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। धीरे-धीरे यह बात आसपास के लोगों को पता चली। इसके बाद दोनों के अफेयर की भनक जब उनके परिवारवालों को लगी, तो उन लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। घरवालों ने दोनों को आपस में मिलने से रोक दिया। इतना ही नहीं, 24 साल की लड़की के घरवालों ने 6 जुलाई को गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले एक युवक से उसकी शादी करा दी। नवविवाहिता ने कहा- मैं पति के साथ नहीं रह सकती घरवालों ने बताया कि शादी के बाद शनिवार को बेटी ने अपनी सहेली डॉली को फोन कर कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसे अपनी सहेली के साथ रहना है। इसके बाद डॉली लोनी पहुंची। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी को एक परिवार ने बंधक बना रखा है। उसे छुड़वाना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं काफी समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों लड़कियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। दोनों ने कहा कि हम लोगों ने एक साल पहले से कोर्ट मैरिज कर रखी है। जिसकी शादी हो चुकी है, उस लड़की ने थाने में पुलिस के सामने कहा- अब हम दोनों साथ रहना चाहते हैं। न हमें मम्मी-पापा के साथ रहना है, न ही उस लड़के यानी अपनी ससुराल में रहना है। मैं अपनी सहेली के साथ रहना चाहती हूं। इसके बाद दोनों के घरवाले भी थाने पहुंचे। उन लोगों ने अपनी-अपनी बेटियों से हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दिया और मेरठ लौट आए थे। इसके बाद दोनों लड़कियां लोनी थाने से कहीं चली गईं। हालांकि, दोनों लड़कियां कहां गईं, यह किसी को पता नहीं है। इस बारे में जानी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार किया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत; कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के पार्ट्स 15-20 फीट दूर तक बिखर गए। उसकी छत उड़ गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉर्न बजाने पर युवक की गोली मारकर हत्या:गाजियाबाद में छोटा भाई बोला- साइड हटने को कहा था, दबंग पिस्टल से फायर करने लगे
    Next Article
    गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार:जॉन पार्कर कंपनी के मालिक से 6 लाख में की थी डील, जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment