Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरपुर-बुदहट हत्याकांड, गोरखपुर में 3 दोस्तों ने की थी हत्या:कार में रॉड से मारा, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका था, आरोपी गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में प्रेमसागर यादव (30) की हत्या में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। 19 जुलाई की सुबह बैजलपुर ग्राम पंचायत भवन के पास सड़क किनारे खून से लथपथ प्रेमसागर अचेत हाल में मिले थे। परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ज्ञानेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से 3 आरोपियों को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संतकबीर नगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रावतपार निवासी अखिलेश यादव (20), अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू (40) और मामतपुर कठर के सुधीर यादव (21) के रूप में हुई। इसमे अखिलेश यादव और अजीत यादव प्रेमसागर के दोस्त हैं। पुरानी रंजिश में की दोस्तों ने हत्या एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक प्रेमसागर से 3 माह पहले अखिलेश यादव और अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू से शराब पार्टी के दौरान कहासुनी हो गई थी। इस दौरान प्रेमसागर ने सिंटू को थप्पड़ भी मारा था। सिंटू और अखिलेश मन में दुश्मनी रखकर काफी समय से बदला लेने की ताक और इंतजार में लगे हुए थे। जिसके लिए दोनों आपस में फोन पर बातचीत करके प्रेमसागर को मारने का योजना रच रहे थे। मारने से पहले शराब पिलाई इसी प्लान के तहत 18 जुलाई की शाम अखिलेश यादव ने प्रेमसागर को अपने झांसे में लिया और गिठनी चौराहे के पास ले जाकर उसे अत्यधिक शराब पिलाई ताकि वह पूरी तरह असहाय स्थिति में आ जाए। प्रेमसागर के नशे में धुत होते ही अखिलेश ने अपने साथी अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू को फोन करके मौके पर बुलाया। जिस पर सिंटू अपने साथी सुधीर के साथ सफेद रंग की चार पहिया महिंद्रा की कार लेकर गिठनी चौराहे पर पहुंचा। तीनों आरोपी पूर्व नियोजित षड्यंत्र के अनुसार एक राय होकर वहां एकत्र हुए। इसके बाद शराब के नशे में असहाय पड़े प्रेमसागर यादव को अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाकर उसे बैजलपुर-सीउवा पार मार्ग के पास सुनसान स्थान पर ले गए। जहां सभी ने मिलकर प्रेमसागर को रॉड और डंडे से मारा। इस दौरान प्रेमसागर के सिर पर रॉड की चोट से गहरी चोट आई, वह वहीं पर अचेत हो गया। मरा समझकर सड़क पर ही छोड़कर गाड़ी से फरार हो गए। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां पर 24 घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। प्रेमसागर की दो साल पहले हुई थी शादी हरपुर बुदहट के बैदौली गांव के टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेमसागर यादव (30) शनिवार शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 7 बजे बैजलपुर ग्राम पंचायत भवन के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक को खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची हरपुर-बुदहट पुलिस ने घायल की पहचान प्रेमसागर यादव के रूप में की। एंबुलेंस से पहले सीएचसी सहजनवां, फिर जिला अस्पताल तथा हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। प्रेमसागर के सिर पर धारदार हथियार (चाकू) से वार किया गया था। पिता ज्ञानेंद्र ने बताया कि प्रेम सागर की शादी वर्ष 2022 में संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के उसरापार गांव निवासी नेहा यादव से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं है। परिवार में प्रेमसागर की बुजुर्ग दादी, बड़े भाई और उनकी पत्नी रहती हैं। प्रेमसागर की पत्नी छह माह पहले मायके (उसरापार, थाना महुली, संतकबीरनगर) चली गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन चल रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रेमसागर अपने भाई के साथ खेत के काम में हाथ बंटाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर 34.49 किलो गांजा पकड़ा:रेलवे पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही थी खेप
    Next Article
    लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट घेर:बोले- खेती से जुड़ीं मांगे पूरी न हुईं तो विधानसभा घेरकर महाआंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment