Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरसिंहपुर-विंध्याचल प्लाटून पुल का उद्घाटन:भदोही समेत कई जिलों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बुधवार को हरसिंहपुर से विंध्याचल तक प्रस्तावित प्लाटून पुल का उद्घाटन किया। यह पुल विंध्याचल धाम क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक रत्नाकर मिश्र ने बताया कि इस पुल के निर्माण से कोन ब्लॉक, भदोही और हरसिंहपुर-तिलठी सहित आसपास के गांवों के लोगों को विंध्याचल आने-जाने में सुविधा होगी। इससे श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और आमजन को अब लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति प्रदान करेगा। विधायक ने इस परियोजना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही विकासोन्मुखी नीतियों के कारण ही ऐसे कार्य संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने "डबल इंजन सरकार" के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, मंडल अध्यक्ष कोन उमेश तिवारी, पूर्व प्रमुख संदीप तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, नामित सभासद श्याम सिंह, रमाकांत दुबे, अंकुर दुबे, निशांत सिंह, गोपाल दुबे, आशीष दुबे, लवकुश दुबे, रुद्रेश सिंह, विपिन पाण्डेय, शिव प्रताप, पंचम यादव और संतोष शुक्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटे की हत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार:4 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने, नौकरी-जमीन की मांग
    Next Article
    शव रखकर बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन:परिजन बोले- स्मार्ट मीटर से 1.25 लाख बिल आया था, सदमे में हार्टअटैक आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment