Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शव रखकर बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन:परिजन बोले- स्मार्ट मीटर से 1.25 लाख बिल आया था, सदमे में हार्टअटैक आया

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर में छह महीने का करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का बिल आया था। जिस कारण वह तनाव में थे। उन्हें हाटअटैक आया था। गुस्साए परिजनों ने शव को बिजली विभाग कार्यालय में रखकर विरोध किया। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मृतक का शव भरथना स्थित बिजली विभाग कार्यालय में रख दिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। विभाग के कर्मचारी हालात बिगड़ते देख कार्यालय में ताला डालकर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्मार्ट मीटर में 6 माह का 1.25 लाख का बिल मृतक की बेटी के अनुसार, 50 वर्षीय शिवपाल महावीर नगर में चाय की दुकान चलाते थे। पहले पोस्टपेड मीटर में हर महीने 1200 से 1500 रुपये तक का बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद छह महीने में करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का बिल आ गया। इस अचानक बढ़े बिल ने परिवार को पूरी तरह परेशान कर दिया। विभाग के चक्कर, नहीं मिला समाधान परिजनों का कहना है कि शिवपाल इस भारी बिल को ठीक कराने के लिए लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस कारण वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे। परिवार का आरोप है कि इसी दबाव के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। विभाग ने मानी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका विद्युत विभाग के एसडीओ दिलीप साहू ने बताया कि स्मार्ट मीटर में करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का बिल दिखाई दे रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि मीटर में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ हो सकता है और मामले की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरसिंहपुर-विंध्याचल प्लाटून पुल का उद्घाटन:भदोही समेत कई जिलों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
    Next Article
    कड़ा-धाम में नवरात्र मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:कौशांबी डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं परखीं, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment