Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी, VIDEO आया सामने:सुनार पिता, बेटे को बोलता रहा- चला गोली, किसी को लगी तो मैं देख लूंगा

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने हर्ष फायरिंग की। जिससे पड़ोस के घर की छत पर खेल रहा सुनार का 8 साल का मासूम बेटा गंभीर घायल हो गया। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए और कनपटी को छूकर पार हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है। शनिवार को हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पड़ोस के घर में चले रहे शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग (16) अपने दोस्त के साथ खुलेआम हर्ष फायरिंग करता दिखा। उसका पिता उकसाते हुए बोला- तू फायरिंग कर, किसी को गोली लगी तो मैं देख लूंगा। इसके बाद नाबालिग ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली पड़ोस की छत में खेल रहे 8 साल के मासूम को लग गई। बच्चे का पिता, उसे गोद में लेकर अस्पताल भागा। वहीं आरोपी नाबालिग और उसका पिता फरार हो गए। फिलहाल बच्चे की सर्जरी की गई है।बच्चा अभी कोमा में है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... मामला जिला मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला शेख सराय की सुनारों वाली गली निवासी विनोद उर्फ रिंकू सोनी की बेटी की 20 फरवरी को शादी होनी थी। 19 फरवरी को घर में भात चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। घर के बाहर परिवार के लोग और रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान विनोद का नाबालिग बेटी (16) अंदर से लाइसेंसी पिस्टल ले आया और एक राउंड हवाई फायर कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे डांटा। तो विनोद ने कहा- कृष्णा तू फायरिंग कर... मैं कह रहा हूं ना फायरिंग कर। अगर किसी को गोली लगेगी तो मैं देख लूंगा। हालांकि परिवार के लोगों ने समझाया कि गली तंग है, लोग छतों पर खड़े हैं। हादसा हो सकता है। पर पिता के उकसाने पर नाबालिग बेटा पूरी गली में घूम-घूमकर कई राउंड फायर करने लगा। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली विनोद के पड़ोस में रहने वाले सुनार हिमांशू सोनी के 8 साल के मासूम बेटे रेयांश सोनी को लग गई। गोली उसका जबड़ा चीरते हुए और कपनटी को छूते हुए पार हो गई। रेयांश छत पर खेल रहा था। गोली लगते ही परिवार के लोग चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर ढोल-नगाड़े रुक गए। रेयांश के पिता उसे गोद में लेकर मकान के बाहर आए। रेयांश पूरा खून से लथपथ था। हिमांशू पहले तो विनोद और उसके नाबालिग बेटे पर भड़के, पर रेयांश की हालत देखकर उसे गोद में लेकर पैदल ही अस्पताल की ओर भागने लगे। 4 घंटे चला ऑपरेशन, फोर्टिस में वेंटिलेटर पर बच्चा गंभीर हालत में बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नोएडा रेफर कर दिया गया। वर्तमान में रेयांश फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती है। शनिवार को डॉक्टरों ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन किया। उसके सिर की हड्डी निकालनी पड़ी। फिलहाल वह कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। सोमवार तक उसकी स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया- सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग और उसका पिता विनोद उर्फ रिंकू सोनी दोनों फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। घर का इकलौता चिराग है रेयांश हिमांशु ने बताया- रेयांश उनके परिवार का इकलौता बेटा है। वह छत पर अहाते में खड़ा था, तभी गोली लगी। इस घटना के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे की स्थिति बड़ी क्रिटिकल बताई है, भगवान बस मेरे बच्चे को सही सलामत लौटा दे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पहले आरोपी को शादी निपटाने का मौका दिया है। हालांकि उन्होंने पुलिस-प्रशासन से विनोद का शस्त्र लाइसेंस तत्काल निरस्त करने और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानिए वीडियो में क्या है… घटना से जुड़े दो वीडियो आए हैं। पहले वीडियो में रेयांश् के पड़ोसी विनोद के घर में शादी का फंक्शन चल रहा है। घर के बाहर रिश्तेदार ढोल-नगाड़े पर डांस कर रहे हैं। तभी विनोद का नाबालिग बेटा लाइसेंसी पिस्टल लेकर आता है और हवाई फायर करता है। रिश्तेदार मना करते हैं, पर विनोद अपने बेटे को उकसाता है। इसके बाद बेटा गली में घूम-घूम कर एक के बाद एक कई राउंड फायर करता है। इसी दौरान एक गोली छत पर खेल रहे रेयांस को लग जाती है। रेयांश के पिता हिमांशू उसे लहूलुहान हालत में गोद में लेकर मकान से बाहर आते हैं। पहले विनोद को डांटते हैं और फिर रेयांश की हालत देखकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़ते हैं। मौका देखकर विनोद और उसका बेटा फरार हो जाते हैं। एक अन्य वीडियो में नाबालिग का पिता भी गली में हर्ष फायरिंग करते दिख रहा है। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया:कपड़े धोकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। शव दफनाने के बाद खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धोकर रख दिए। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, चाकू और फावड़ा 3 किलोमीटर दूर ले जाकर नाले में फेंक दिए। भाई का मोबाइल जंगल में ले जाकर जला दिया। बाद में जब फंसने का डर सताया तो कपड़े भी जला दिए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने 14 सेकंड में 8 राउंड फायरिंग की, VIDEO:पिस्टल से 4 और राइफल से 2 गोलियां दागीं, सहारनपुर में दशहत का माहौल
    Next Article
    कानपुर में शादी से लौट रहे दंपति से टप्पेबाजी:बस में पीछा कर लाखों के गहने, नकदी चुराई; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment