Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शादी से लौट रहे दंपति से टप्पेबाजी:बस में पीछा कर लाखों के गहने, नकदी चुराई; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के झकरकटी बस स्टैंड पर टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे एक दंपति का पीछा कर अज्ञात बदमाशों ने महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़िता ने रेलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्ती जिले की निवासी साध्वी उपाध्याय अपने पति प्रीतम उपाध्याय और सास के साथ कानपुर में बहन की बेटी की शादी में शामिल होने आई थीं। गुरुवार को वे ऑटो से झकरकटी बस स्टैंड पहुंचीं और गोरखपुर जाने वाली बस में सवार हो गईं। उसी बस में तीन संदिग्ध युवक भी मौजूद थे। शक होने पर साध्वी ने परिवार के साथ दूसरी जनरथ बस पकड़ ली, लेकिन वे युवक वहां भी पहुंच गए। टाटमील चौराहे के पास बस खराब हो गई। इसके बाद दंपति ने अयोध्या डिपो की गोरखपुर जाने वाली बस ली। तीनों युवक इस बस में भी सवार हो गए। पूछने पर उन्होंने खुद को गोरखपुर जाने वाला बताया। सीओडी पुल के पास तीनों युवक बस से उतरकर फरार हो गए। देर रात जब दंपति बस्ती स्थित अपने घर पहुंचे और बैग देखा, तो उसमें कट लगा मिला। बैग को ब्लेड से काटकर चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, एक मंगलसूत्र, गले की चेन, चांदी की पावजेब, नाक की कील, एक जोड़ी पायल, 7 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। पति प्रीतम उपाध्याय ने रेलबाजार थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी, VIDEO आया सामने:सुनार पिता, बेटे को बोलता रहा- चला गोली, किसी को लगी तो मैं देख लूंगा
    Next Article
    बरेली में 2 तस्करों से 1.27 किलो अफीम बरामद, गिरफ्तार:पुलिस ने पीलीभीत बाईपास सेटेलाइट से पकड़ा, तस्करी में उपयोग बाइक भी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment