Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के पिहानी में नाले में दिखा मगरमच्छ:मोहल्ले वालों ने जाल-रस्सी से पकड़कर किया काबू

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी कस्बे में शनिवार रात मोहल्ला छिपी टोला में मगरमच्छ नाले में घूमता हुआ दिखाई दिया। यह मगरमच्छ संजय वैश्य के घर के पास नजर आया, जिससे राहगीरों और स्कूटी सवारों में दहशत फैल गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बरसात के मौसम से ही कस्बे के एक तालाब में मगरमच्छ होने की चर्चा चल रही थी। कई लोगों ने तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने का दावा भी किया था। हालांकि, इस संबंध में वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। शनिवार रात को तालाब से निकलकर मगरमच्छ मोहल्ले के नाले तक पहुंच गया और इधर-उधर घूमने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मछली पकड़ने वाले जाल और रस्सियों की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत और जोखिम भरे प्रयासों के बाद लोगों ने मगरमच्छ को काबू में कर लिया। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि तालाब में अभी भी एक और मगरमच्छ होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर दूसरे मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अनहोनी या जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में हुई बूंदाबांदी से किसान मायूस:मौसम वैज्ञानिक बोले- अगले 24 घंटे बारिश की संभावना नहीं, बादलों के मंडराने से परेशानी
    Next Article
    बलिया में 25 हजार का इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर:पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment