Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा:झांकियों ने लोगों के ध्यान को किया आकर्षित, सुरक्षा इंतजामों के बीच भंडारे का आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में गुरुवार देर शाम हनुमान जयंती मनाई गई। नदरई गेट स्थित प्रभा पार्क से भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा और भाजपा नेता डी.एस. लोधी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की। देखिए 8 तस्वीरें…. इसके बाद शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण के लिए निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह हनुमान जी की आरती उतारी, पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झाँकियां शामिल थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें एक कलाकार ने मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिससे लोगों में उत्साह देखा गया। कुछ झाँकियां हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश भी दे रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था और पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती के इस आयोजन को देखने के लिए शहर में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा कासगंज शहर उत्सव के माहौल में डूबा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने डंडे से गला दबाकर पति को मार डाला:गाजियाबाद में TV की आवाज बढ़ाई, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा
    Next Article
    संभल में इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत:बुखार आने पर झोलाछाप को दिखाया था, घर का इकलौता बेटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment