Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा 'हर-हर महादेव':नवनिर्मित शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ हुई मूर्तियों की स्थापना

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी और महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में हजारों अधिवक्ताओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कलश शोभायात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास का क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने कलश उठाकर नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने कहा कि मंदिर निर्माण और देवी-देवताओं की स्थापना से परिसर में सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। महामंत्री पंकज सिंह ने बताया कि यह आयोजन अधिवक्ताओं की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। शोभायात्रा के बाद नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल स्वरूप शिवलिंग की स्थापना की गई। मंदिर में आधा दर्जन अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठित की गईं। इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, हजारों अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया। मूर्तियों की स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में किशोरी ने की आत्महत्या:कमरे में फांसी लगाई, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
    Next Article
    ट्रेन में टीटीई पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप:गोरखपुर जीआरपी ने केस दर्ज कर देवरिया किया ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment