Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 5 घंटे तक बिजली रहेगी गुल:लखनऊ मार्ग पर काम और पावर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग से कई इलाकों की सप्लाई बंद

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई शहर में विकास कार्यों को तेज करने और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए शनिवार को शहर के बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। बिजली विभाग अलग-अलग तकनीकी कामों के लिए दो अलग-अलग समय पर शटडाउन ले रहा है, जिससे हजारों परिवारों को दिक्कत हो सकती है। लखनऊ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस काम में रास्ते में आ रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई वन विभाग मन्नापुरवा क्षेत्र में कर रहा है। सुरक्षा के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक (कुल 5 घंटे) टाउन 2 फीडर की बिजली बंद रहेगी। इससे नरेश नगर, मन्नापुरवा, चांद बेहटा, धन्नुपुरवा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, इंदिरा नगर कॉलोनी और लखनऊ चुंगी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (टेस्टिंग) के निर्देश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिटी के पावर ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्र का जरूरी टेस्ट किया जाना है। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक (कुल 2 घंटे) सिटी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई आंशिक रूप से बंद रहेगी। इस दौरान शहर के नुमाइश चौराहा, कौशलपुरी, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, वैटगंज, आजाद नगर, सुभाष नगर, पुराना बोर्डिंग हाउस, सिविल लाइन, बावन चुंगी, आलू थोक आदि इलाके में रहने वाले लोग बिना बिजली के परेशान हो सकते हैं। जूनियर इंजीनियर (मन्नापुरवा), जूनियर इंजीनियर (सिटी) और सब-डिविजनल ऑफिसर प्रथम ने उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से पहले ही पानी जमा कर लें, ताकि 2 से 5 घंटे तक चलने वाली इस कटौती के दौरान कोई असुविधा न हो। काम खत्म होते ही सप्लाई तुरंत चालू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:प्रतापगढ़ में घर के पास से ले जाकर छेड़खानी और मारपीट की; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    बांदा पुलिस लाइन में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे:DIG-DM-SP समेत अफसरों ने की पूजा-अर्चना; बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment