Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा पुलिस लाइन में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे:DIG-DM-SP समेत अफसरों ने की पूजा-अर्चना; बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के लिए पुलिस लाइन परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। पुलिस परिवार के सदस्यों, अधिकारियों और अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर जनपदवासियों और पुलिस परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी राजेश एस., जिलाधिकारी अमित आसेरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्पना, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मौजूद रहे। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बालिकाओं ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां जन्मोत्सव में बच्चों और बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों और अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिलता है। आधी रात हुआ कान्हा का जन्म रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भक्तों ने कान्हा के दर्शन कर पूजा की और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। जन्म के बाद पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पुलिस लाइन का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 5 घंटे तक बिजली रहेगी गुल:लखनऊ मार्ग पर काम और पावर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग से कई इलाकों की सप्लाई बंद
    Next Article
    गोरखपुर स्टेशन पर 5.88 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार:अमरनाथ एक्सप्रेस में नी-कैप में छिपाकर ले जा रहे थे; कीमत 5 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment