Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लंदन में महाशिवरात्रि के बाद महाभोज:कानपुर की ऋतु जाला 10 साल से निभा रहीं परंपरा, 250 कश्मीरी पंडित शामिल हुए

    9 hours ago

    1

    0

    लंदन में कानपुर के कश्मीरी पंड़ितों ने महाशिवरात्रि के बाद समारोह का आयाजन किया। इसमें कई तरह के व्यजंन बने। जिसे लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। यह परंपरा पिछले 10 सालों से कानपुर की बेटी ऋतु जाला निभा रही हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का विवाह उत्सव होता है। उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन बनाकर परोसते हैं। इस वर्ष लंदन में आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में लगभग 250 कश्मीरी पंडित शामिल हुए। ऋतु ने सभी को एक स्थान पर एकत्र कर भव्य शिवरात्रि भोज का आयोजन किया। 250 कश्मीरी पंडित लंदन में एकत्र हुए कानपुर के काकादेव क्षेत्र की रहने वाली ऋतु अपने इंजीनियर पति निवेश के साथ पिछले 10 वर्षों से लंदन में रह रही हैं। हर वर्ष महाशिवरात्रि के बाद वे वहां बसे कश्मीरियों को एकजुट कर पारंपरिक व्यंजनों के साथ प्रसाद वितरण करती हैं। इस आयोजन में कश्मीरी पनीर, कश्मीरी दम आलू, नदरू (कमल ककड़ी), खट्टे बैंगन और मूली की चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों ने ऋतु की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। लंदन में बसे कश्मीरियों ने कश्मीरी पंडितों का एक संगठन भी बनाया है, जिसमें 200 से अधिक सदस्य हैं। इसके अध्यक्ष सन्नी कौल पिछले चार वर्षों से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। कश्मीर में शिवरात्रि महापर्व कश्मीरी पंडितों के लिए महाशिवरात्रि महापर्व के रूप में मनाई जाती है। रैनावारी, छब्बाकदल, बरजुला, करन नगर और बनमोहल्ला जैसे क्षेत्रों में शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। शिवरात्रि से एक दिन पूर्व कलश स्थापना की जाती है। जिसमें अखरोट भिगोए जाते हैं। शिवरात्रि के दिन कलश के जल को घर में छिड़का जाता है और अखरोट को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस भोज में सन्नी कौल, कपिल धर, अंकुर जाडू और सिप्रा ओगरा ने कश्मीरी व्यंजनों की तारीफ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड़ावर में वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह आयोजित:सपा नेता ने प्रयागराज में बटुकों के अपमान पर विरोध जताया
    Next Article
    हरदोई में 5 साल की बच्ची ने मां को बचाया:हमलावरों ने कुत्ता छोड़ा, 200 मीटर दौड़कर बच्ची कोतवाली पहुंची, दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment