Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत:शवों के पास रोती मिली 3 महीने की बेटी, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी तीन माह की मासूम बच्ची शवों के पास रोती हुई मिली, जिसे देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची को परिवार के सदस्यों को सौंपा। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… हादसे में माता-पिता की मौत, मासूम को खरोंच तक नहीं शाहजहांपुर के नथीनगला गांव के सियाराम (22) पुत्र सुभाष यादव अपने ननिहाल पचदेवरा थाना क्षेत्र के गहावरा गांव में रहते थे। सियाराम के पिता किसान हैं। वह तीन भाई सीताराम (बड़ा) और नारायण (14) में से बीच के थे। सियाराम की शादी सांडी थानाक्षेत्र के रौरा गांव की युवती नीलम (20) से 11 मई 2025 को हुई थी। उनकी एक तीन महीने की बेटी है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के सेढामऊ अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को सड़क किनारे एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा सड़क किनारे सियाराम और पत्नी नीलम लहूलुहूान हालत में पड़े थे। पास में उनकी 3 महीने की बेटी रो रही थी। बेटी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पचदेवरा थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। बड़े भाई सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी। शादी से लौटते समय हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि सियाराम पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में शादी में गए थे। सुबह शादी से ननिहाल गहावरा लौटते समय यह हादसा हुआ। लखनऊ में परिक्षा की तैयारी कर रहे थे सीयाराम मृतक सियाराम लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे थे। शादी में शामिल होने के लिए वह घर लौटे थे। पचदेवरा थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया- दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में:25 अप्रैल के बाद आएगा परिणाम, डिजीलॉकर-उमंग ऐप से भी डाउनलोड होगी मार्कशीट
    Next Article
    आलिया भट्ट ने किसे कहा 'मेरा प्यारा लड़का', खास बॉन्डिंग की झलक इंटरनेट पर हो रही वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment