Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की मौत:ज्ञानपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सांडी थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरवा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भौरहा मदनापुर निवासी 22 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। बाइक पर उनके साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के कौथेलिया गांव निवासी 24 वर्षीय शशिकपूर उर्फ पप्पू और भौरहा मदनापुर निवासी 35 वर्षीय रघुवीर भी सवार थे, जो घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सांडी सीएचसी पहुंचाया। सांडी सीएचसी से तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने रविवार रात आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। आशीष के बड़े भाई राजवीर ने बताया कि आशीष रविवार दोपहर शहर में 14 साल पुराने मारपीट के एक मुकदमे की तारीख पर गए थे। देर शाम वह अपने मौसेरे भाई शशिकपूर उर्फ पप्पू और गांव के रघुवीर के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। आशीष अपने पीछे पत्नी पूनम देवी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन:फिरोजाबाद के संत नगर में पुलिस ने शांत कराया मामला
    Next Article
    फतेहपुर में स्मार्ट मीटर, बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन:भाकियू का धरना, उपभोक्ताओं ने पावर हाउस में फेंके मीटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment