Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन:फिरोजाबाद के संत नगर में पुलिस ने शांत कराया मामला

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के संत नगर में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से बाहर निकलीं और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सवाल उठाया कि वे बच्चों का पेट भरें या भारी-भरकम बिजली बिल जमा करें। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि संत नगर क्षेत्र के अधिकांश परिवार चूड़ी उद्योग और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं। उनकी आय सीमित है, जिससे घर का खर्च मुश्किल से चलता है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे उनका मासिक बजट बिगड़ गया है। महिलाओं के अनुसार, पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब उन्हें कई गुना अधिक राशि के बिल या नोटिस मिल रहे हैं। महिलाओं ने विद्युत विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में अत्यधिक रीडिंग दिखाई जा रही है। इसके अलावा, बैलेंस खत्म होने या तकनीकी खराबी का हवाला देकर बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने इस योजना को गरीब विरोधी बताते हुए इसे "स्मार्ट मीटर नहीं, ओवर-स्मार्ट योजना" करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। महिलाओं ने पुराने मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर थाना दक्षिण अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात की, उनकी शिकायतें सुनीं और शांति बनाए रखने की अपील की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई और पुराने मीटर वापस नहीं लगाए गए, तो वे विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा अस्पताल में मीडियाकर्मी बनकर महिला से 10 हजार ठगे:पारिवारिक विवाद सुलझाने के नाम पर हुई टप्पेबाजी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    हरदोई में बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की मौत:ज्ञानपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment