Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में CDO ने सुनीं समस्याएं:बोले- फॉर्मा रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए जरूरी, नहरों के टेल तक पहुंचे पानी

    21 hours ago

    1

    0

    हरदोई के विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में 'किसान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि इससे पीएम किसान सम्मान निधि, बीज-खाद पर अनुदान और केसीसी जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। सीडीओ ने प्रगतिशील किसानों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों से होली पर गांव आने वाले प्रवासियों की रजिस्ट्री कराने में सहयोग की अपील की। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए सीडीओ ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अंत्योदय कार्ड धारकों और 2011 की सूची में शामिल पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि ये लोग प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जिलाधिकारी के जनता दर्शन या सीएमओ कार्यालय में तकनीकी टीम से संपर्क कर कार्ड बनवा सकते हैं। बिजली विभाग को समय पर बिल देने और सिंचाई विभाग को रबी फसलों के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुँचाने के भी कड़े निर्देश दिए गए। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बढ़ते तापमान को देखते हुए गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद को मूंग-उर्द के 5000 निशुल्क मिनीकिट और मूंगफली प्रदर्शन हेतु 1700 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग जारी है। किसानों ने बैठक में बंदरों व नीलगायों के आतंक, नदी अतिक्रमण और बाढ़ राहत जैसे कई मुद्दे उठाए। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक से पहले इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी और किसान यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में चल रहा बुलडोजर, तोड़े जा रहे 3 घर:200 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे अधिकारी, पहले तोड़े गए मकान जमींदोज हो रहे
    Next Article
    लखीमपुर में 20-21 फरवरी को परिवहन मेला:वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स की मिलेगी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment