Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 20-21 फरवरी को परिवहन मेला:वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स की मिलेगी जानकारी

    19 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के एआरटीओ कार्यालय में 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों को नई एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था के बारे में जानकारी देना है। उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के तहत, दोपहिया मोटर साइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब, माल वाहन, विशेष प्रयोजन यान और राज्य परिवहन उपक्रम के स्वामित्व वाले सार्वजनिक सेवा वाहनों के लिए मोटर यान कराधान अधिनियम 1997 में संशोधन किया गया है। इसके माध्यम से वन टाइम टैक्स प्रणाली लागू की गई है, जिसका लक्ष्य कर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। इस मेले में वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट संगठनों को कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि और समय-सीमा सहित सभी आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, मौके पर ही उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा और आवश्यकतानुसार कर भुगतान या समायोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कराधान अधिकारी/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांतिभूषण पाण्डेय ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में CDO ने सुनीं समस्याएं:बोले- फॉर्मा रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए जरूरी, नहरों के टेल तक पहुंचे पानी
    Next Article
    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर पहुंची तैयारी:मेरठ में 22 फरवरी को रैपिड- मेट्रो के शुभारंभ के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment