Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइनमैन की मौत:सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी की बाइक को कार ने मारी टक्कर

    15 hours ago

    1

    0

    गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुए सड़क हादसे में सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के एक लाइनमैन की मृत्यु हो गई। यह घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव निवासी श्याम कुमार के रूप में हुई है। वह सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद श्याम कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जलालाबाद जा रहे थे। पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल श्याम कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। श्याम कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला देवी, 12 वर्षीय पुत्र गोविंद और 5 वर्षीय पुत्र शनि शामिल हैं। रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर की लकड़ी फैक्ट्री में लगी आग:दमकल ने घंटों बाद पाया काबू, जांच शुरू
    Next Article
    शाहजहांपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment