Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने के बाद परिजनों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। यह घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नवदिया गांव की है। परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीय उमेश का शव गुरुवार रात खेत में पेड़ से लटका मिला था। उनका आरोप है कि 2 अगस्त को गांव के एक व्यक्ति ने उमेश पर पैनल चोरी का झूठा आरोप लगाकर पुलिस से उसे उठवा लिया था। चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि पुलिस ने उमेश से जबरन चोरी कबूल करवाकर पैसे वापस करने के नाम पर उसे छोड़ दिया था। गुरुवार रात वह घर से निकला था और उसने अपने भाई को एक रिकॉर्डिंग भेजी थी, जिसमें उसने गांव के पांच लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का जिक्र किया था और उनके नाम भी बताए थे। इसके बाद ढूंढने पर उसका शव मिला। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और निगोही रोड पर शव रखकर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने फोन पर परिवार से पैसे दिलवाने की बात कही थी। सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा मौके पर पहुंचीं और परिवार व पुलिस से बातचीत की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। तिलहर के सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार अभी लिखित शिकायत दे रहा है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइनमैन की मौत:सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी की बाइक को कार ने मारी टक्कर
    Next Article
    कासगंज में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में अचेत मिला, ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment