Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या:गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    12 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार को गृह क्लेश से परेशान एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आनंद उर्फ रिकू पुत्र स्वर्गीय राजपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आनंद ने गांव के पास स्थित नहर कोठी के निकट एक पेड़ पर अंगोछे के सहारे फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में था। बुधवार को वह घर से निकला और नहर कोठी की ओर चला गया, जहां उसने यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना परिवार और उत्तर प्रदेश पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेहटा गोकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था, क्योंकि बीते वर्ष उसके पिता की सांड के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सम्राट अशोक के 19 शिलालेखों की प्रतिकृतियां स्थापित:डिप्टी सीएम केशव 14 मार्च को करेंगे उद्घाटन, बुद्ध विहार में धम्म संदेश
    Next Article
    बलिया में कटहल नाला से अतिक्रमण हटा:प्रशासन की चेतावनी पर 8 लोगों ने खुद हटाया कब्जा, शेष को सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment