Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:10 केंद्रों पर 25,056 अभ्यर्थी शामिल होंगे, प्रश्नपत्र डबल लॉक में

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई में होमगार्ड भर्ती एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के कुल 25,056 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जनपद में 10 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले को प्राप्त हो चुके हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। मंगलवार को नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह की निगरानी में प्रश्नपत्रों को भंडारित किया गया। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रत्येक पाली में 4,176 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आवंटित किया गया है। केंद्रों पर उपलब्ध सीटों के आधार पर अभ्यर्थियों का विभाजन किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है, जहां अभ्यर्थी अपने मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान जमा कर सकेंगे। प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें राजकीय पॉलिटेक्निक, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई एडेड जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती शुरू:44 विद्यालयों में गणित-विज्ञान शिक्षकों से सुधरेगी पढ़ाई, नया सत्र होगा बेहतर
    Next Article
    दस-हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा था:दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने, पर्स चेक किया फिर साथ ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment