Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दस-हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा था:दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने, पर्स चेक किया फिर साथ ले गए

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में सोमवार की शाम एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय के बाहर से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात इस गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि टीम दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के बाद कार्यालय परिसर के अंदर ले गई, जहां एक कर्मचारी का पर्स चेक किया गया और पूछताछ की गई। यह मामला कंपोजिट विद्यालय पैना बुजुर्ग में कार्यरत शिक्षिका रेणु शुक्ला से जुड़ा है। नवंबर माह में दो मिनट देर से आने के कारण उनकी वेतनवृद्धि रोक दी गई थी। अनुपस्थिति पत्रावली के निस्तारण के लिए बीएसए कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर उनसे दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। उच्च अधिकारियों से कोई राहत न मिलने पर शिक्षिका ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने सोमवार शाम बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक निश्चय सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर पकड़े हुए दिख रही है, जिसके बाद उन्हें कार्यालय परिसर के अंदर ले जाया गया। वहां जिला समन्वयक का पर्स चेक कर उनसे पूछताछ की गई, जबकि दूसरा आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर चुपचाप खड़ा रहा। ये वही कर्मचारी थे जो अपने पद का दुरुपयोग कर शिक्षिका को परेशान कर रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तारी के बाद उनकी कोई बात नहीं सुनी। सोमवार रात ही टीम दोनों आरोपियों को बरेली लेकर रवाना हो गई थी।शिक्षिका के पति कपिल अवस्थी ने आरोप लगाया था कि बीएसए कार्यालय के अन्दर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होने आरोप लगाया कि जब अधिकारी निरीक्षण करने जाते हैं तब वहां पर रुपये की मांग की जाती है। उनकी पत्नी को तो एक बाबू ने धमकी तक दी थी। उनका आरोप है कि बीएसए के इशारे पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:10 केंद्रों पर 25,056 अभ्यर्थी शामिल होंगे, प्रश्नपत्र डबल लॉक में
    Next Article
    IIMT दीक्षांत समारोह में छलकी छात्रों की खुशी:छात्रों ने कहा डिग्री मिलना सपने के सच होने जैसा, सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment