Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट:महिलाओं और बच्चों ने भी उठाए डंडे, कई घायल

    1 day ago

    2

    0

    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा तिराहे के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक संघर्ष में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी हाथों में डंडे लिए देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शुरू हुई मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी:कानपुर में पीड़ित से 40 लाख की रंगदारी मांगी, 5 पर FIR
    Next Article
    शराब पीने से रोका तो युवक को तलवार से काटा:झांसी में होटल मालिक ने 3 भाइयों से हमला कराया, चाचा को भी अधमरा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment