Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी:कानपुर में पीड़ित से 40 लाख की रंगदारी मांगी, 5 पर FIR

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में मकान बिक्री के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परदेवनपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लाल बंगला मार्केट के पास स्थित एक मकान का 25 लाख रुपये में विक्रय अनुबंध किया था। अनुबंध के दौरान उन्होंने मकान मालकिन सुशीला सोनी को चेक के माध्यम से 15 लाख रुपये का भुगतान किया था, जबकि शेष 10 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने तय हुए थे। मकान बैंक में गिरवी होने की मिली जानकारी जितेंद्र के अनुसार, जब उन्होंने बैनामा कराने के लिए दबाव बनाया तो सुशीला सोनी और उनके पति अनीस सोनी टालमटोल करने लगे। बाद में जानकारी मिली कि संबंधित मकान पहले से ही बैंक में बंधक था। आरोप है कि दंपती ने बाद में मकान बेचने से इनकार कर दिया और बताया कि संपत्ति नारायण भदौरिया और सन्नी लंबा को दे दी गई है। 40 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि 28 जून को लाल बंगला मार्केट में सन्नी लंबा, उसके पुत्र शुभंकर और नारायण भदौरिया ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने कथित तौर पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर मकान को भूल जाएं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जितेंद्र कुमार ने पूरे मामले में धोखाधड़ी, रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पति ने महिला को मित्र के साथ पकड़ा:मॉल में कर रही थी शापिंग, दोनों में मारपीट, पति और मित्र दोनों पर मुकदमा
    Next Article
    हरदोई में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट:महिलाओं और बच्चों ने भी उठाए डंडे, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment