Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने से रोका तो युवक को तलवार से काटा:झांसी में होटल मालिक ने 3 भाइयों से हमला कराया, चाचा को भी अधमरा किया

    1 day ago

    2

    0

    झांसी में होटल कर्मचारी 3 भाइयों ने तलवार-फरसे से चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर धमकी देकर हथियार लहराते हुए भाग गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां 4 घंटे चले इलाज के बाद शनिवार सुबह भतीजे गौरीशंकर कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। अभी चाचा मुरारीलाल का इलाज चल रहा है। मृतक की बेटी ईशा कुशवाहा ने कहा- हमारे घर में माता का मंदिर है। पड़ोस में शिवानी होटल है। ये लोग मंदिर के सामने शराब पीते थे और बाथरूम करते थे। रोकने पर एक साल पहले भी मारपीट की थी, तब से रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश में होटल मालिक के कहने पर आरोपियों ने घात लगाकर शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे पापा और दादा पर हमला किया। पुलिस ने शिवानी होटल मालिक आनंद यादव समेत तीनों भाइयों व अन्य पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गौरीशंकर कुशवाहा (45) ग्वालियर रोड पर पाल कॉलोनी में शिवानी तिराहा के पास रहते थे। उनका एक बेटा प्रियांशु और उससे छोटी दो बेटी ईशा व दर्पण है। पत्नी सुमन 8 महीने की गर्भवती है। ईशा ने बताया- मेरे पिता गौरीशंकर इलेक्ट्रिशियन थे। मैं घर पर माता महाकाली सिद्धपीठ स्थान के नाम से दरबार लगाती हूं। घर के पास ही शिवानी होटल है। होटल के कर्मचारी मंदिर के सामने शराब पीते हैं और बाथरूम करते हैं। लगभग एक साल पहले पिता ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। तब थाने में शिकायत हुई थी। पुलिस ने 151 में चालान किया था। तब से रंजिश चली आ रही है। पॉवर हाउस से लौटे तो हमला किया ईशा ने आगे बताया- शुक्रवार रात को पूरा परिवार घर पर था। अचानक घर की लाइट चली गई। आरोप है कि होटल के पास डीपी लगी है। जानबूझकर लाइट काटी गई। मेरे पिता गौरीशंकर अपने चाचा मुरारीलाल कुशवाहा (65) के साथ सूतीमिल स्थित पॉवर हाउस गए थे। रात लगभग 12 बजे घर लौट रहे थे। घर के पास ही घात लगाए बैठे मोहल्ले के चिगारा, उसके दो भाई सौरव और रिंकू और दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सभी ने तलवार और फरसे से अचानक पीछे से हमला किया। पिता की गर्दन व सिर पर तलवार मारी। जबकि चाचा के सिर पर फरसे से हमला किया। फिर भाई को भी इसी तरह मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। तीनों भाई शिवानी होटल में काम करते हैं। होटल मालिक आनंद यादव के कहने पर ही आरोपियों ने हमला किया है। घटना के बाद के वीडियो सामने आए घटना के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को कॉल किया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह गौरीशंकर ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल के वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में बेटी कह रही है कि पापा को मार दिया। लहूलुहान गौरीशंकर का सिर गोद में रखकर पत्नी सुमन रो रही है। आसपास खून ही खून पड़ा है। बेटी कह रही है कि पापा उठ जाओ। पत्नी भी रोते हुए परिजनों को फोन लगाने के लिए कह रही है। दूसरे वीडियो में लहूलुहान मुरारीलाल चारपाई पर लेटा है। घरवाले एंबुलेंस और पुलिस को कॉल लगा रहे हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पत्नी सुमन की तहरीर पर होटल मालिक आनंद यादव, दिगारा, रिंकू, सौरव और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रकरण में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट:महिलाओं और बच्चों ने भी उठाए डंडे, कई घायल
    Next Article
    उन्नाव में फरार पॉक्सो आरोपी की तलाश तेज:पुलिस का अनोखा अभियान, ढोल-नगाड़े बजवाकर लोगों से मांगी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment