Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कृषि विभाग की कार्यशाला:प्राकृतिक-जैविक खेती अपनाने का आह्वान, किसानों को बीज किट व प्रशस्ति पत्र मिले

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को कृषि प्रसार केंद्र हरदोई में प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने जैविक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों ने कृषि लागत कम कर आय बढ़ाने के लिए पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और स्वास्थ्यवर्धक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को समय की आवश्यकता बताया, जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से जैविक तथा प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं बीज किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक बीज विकास निगम त्रयम्बक मणि त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश पाठक, कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह गुड्डू सहित कृषि विशेषज्ञ, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी से लौटते ही दबोचा 5 साल से फरार आरोपी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने रोका, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    मां की गोद में 2 घंटे तड़पता रहा युवक, मौत:बोलीं- अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने नहीं आया; मऊ में हादसे में घायल हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment