Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी से लौटते ही दबोचा 5 साल से फरार आरोपी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने रोका, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    20 hours ago

    1

    0

    नोएडा में धोखाधड़ी, रंगदारी और आईटी एक्ट के गंभीर मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया। सऊदी अरब में छिपकर रह रहा आरोपी जैसे ही जेद्दा से मुंबई पहुंचा, इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा ले आई। पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के खानयार निवासी 38 वर्षीय मुदासिर जहूर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। धोखाधड़ी के मुकदमे के बाद शुरू हुआ विवाद पुलिस जांच के अनुसार, मुदासिर के खिलाफ वर्ष 2020 में मथुरा के नौहझील थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन हैक कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की दी थी धमकी पीड़िता ने अक्टूबर 2021 में थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मुदासिर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी, रंगदारी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामले की विवेचना थाना सेक्टर-58 पुलिस को सौंपी गई। जांच शुरू हुई तो भाग गया सऊदी पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी भारत छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। लगातार गैरहाजिर रहने पर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया, ताकि देश लौटते ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। गुरुवार को जेद्दा से मुंबई आने वाली फ्लाइट से उतरते ही इमिग्रेशन अधिकारियों के सिस्टम में उसका अलर्ट दिखाई दिया। अधिकारियों ने उसे तुरंत डिटेन कर लिया और नोएडा पुलिस को सूचना दी। अब होगी लंबी पूछताछ थाना सेक्टर-58 पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर नोएडा ले आई। पुलिस अब उससे धोखाधड़ी, कथित रंगदारी, साइबर अपराध और फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में दूल्हे की हत्या, बहन का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
    Next Article
    हरदोई में कृषि विभाग की कार्यशाला:प्राकृतिक-जैविक खेती अपनाने का आह्वान, किसानों को बीज किट व प्रशस्ति पत्र मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment